Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nida Fazli

तन्हा तन्हा हम रो लेंगे

तन्हा तन्हा हम रो लेंगे महफ़िल महफ़िल गायेंगे; जब तक आँसू पास रहेंगे तब तक गीत सुनायेंगे; तुम जो सोचो वो तुम जानो हम तो अपनी कहते हैं; देर न करना घर जाने में वरना घर खो जायेंगे; बच्चों के छोटे हाथों को चाँद सितारे छूने दो; चार किताबें पढ़ कर वो भी हम जैसे हो जायेंगे; किन राहों से दूर है मंज़िल कौन सा रस्ता आसाँ है; हम जब थक कर रुक जायेंगे औरों को समझायेंगे; अच्छी सूरत वाले सारे पत्थर-दिल हो मुम्किन है; हम तो उस दिन राए देंगे जिस दिन धोका खायेंगे।

बदला न अपने आपको

बदला न अपने आपको जो थे वही रहे; मिलते रहे सभी से अजनबी रहे; अपनी तरह सभी को किसी की तलाश थी; हम जिसके भी क़रीब रहे दूर ही रहे; दुनिया न जीत पाओ तो हारो न खुद को तुम; थोड़ी बहुत तो जे़हन में नाराज़गी रहे; गुज़रो जो बाग़ से तो दुआ माँगते चलो; जिसमें खिले हैं फूल वो डाली हरी रहे; हर वक़्त हर मकाम पे हँसना मुहाल है; रोने के वास्ते भी कोई बेकली रहे।